पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय का आगामी दिनों जन्मदिन है। कल उन्होंने इसको लेकर कहा कि में हर बार अपने जन्मदिन के पहले समर्थकों को बैनर–पोस्टर लगाने के लिए मना कर देता हूं। इसके लिए पहले ही एक सूचना जारी कर देता हूं। इस बार राहुल गांधी का दौरा मेरे जन्मदिन पर ही प्रस्तावित था, मैने अभी तक बैनर नहीं लगाने की सूचना इसलिए ही जारी नहीं की थी कि कांग्रेसियों के बैनर लगे इससे अच्छा है अपने ही लग जाए। हालांकि अब राहुल गांधी का कार्यक्रम 19 सितंबर को होगा। इसके बाद विजयवर्गीय ने भी अपने जन्मदिन पर बैनर पोस्टर शहर में नहीं लगाने के लिए कहा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




