शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस में अपने नेता को जूते मारे वही परफेक्ट

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कल फिर एक बयान देकर कांग्रेसियों को अपनी ओर आकर्षित कर दिया। उल्लेखनीय है कि जीतू पटवारी के बिजलपुर निवास पर चार दिन पहले बैठक के…

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कल फिर एक बयान देकर कांग्रेसियों को अपनी ओर आकर्षित कर दिया। उल्लेखनीय है कि जीतू पटवारी के बिजलपुर निवास पर चार दिन पहले बैठक के आयोजन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और विधानसभा 3 के प्रभारी पिंटू जोशी के बीच राजनीतिक मुद्दे पर तकरार हुई थी, जिसे खूब हवा दी गई थी, जबकि मामला छोटा ही था। इस मामले में अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भी एन्ट्री हो गई है। मंत्री विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में अपने नेता को जूते मारने वाला ही परफेक्ट होता है। विजयवर्गीय ने इसे कांग्रेस के असल चरित्र भी करार दिया और कहा कि कांग्रेस में यह खास बात नहीं है। कांग्रेस से भाजपा में गए एक नेता ने तो यहां तक कहा कि अब जीतू पटवारी के घर पर कोई बैठक हो तो सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को हेलमेट पहनकर जाना चाहिए और सभी कांग्रेस नेताओं को तत्काल सेल्फ डिफेंस किट भी ले लेना चाहिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें