शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

विधानसभा पांच की दूसरी आदर्श रोड का सपना रह गया अधूरा

दो साल पहले प्लानिंग के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम

पिपलियाहाना क्षेत्र में वर्ल्ड कप चौराहे से बायपास तक जाने वाले 2 किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग को शहर की दूसरी प्रमुख आदर्श रोड के रूप में विकसित किया जाना था। इस योजना के तहत सड़क के आधुनिकीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने पर भी काम किया जाना था। सड़क परियोजना और सौंदर्यकरण के कार्य भी किए जाने थे। 2 करोड रुपए से ज्यादा की लागत से पिपलियाहाना क्षेत्र के चौराहे और स्कीम नं. 140 रोड पर सजाने-संवारने के भी कार्य किए जाने थे। लेकिन बजट की कमी के कारण आधे अधूरे काम ही हो पाए और पिपलियाहाना क्षेत्र की स्कीम 140 रोड को आदर्श बनाने का सपना अधूरा रह गया। पिपलियाहाना से बायपास की तरफ आने-जाने वाले वाहनों को ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए इस मार्ग को आदर्श रोड बनाया जाना प्रस्तावित था। जिसके तहत बेहतर सुविधाएं जिसमें सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण से इस क्षेत्र की आवाजाही सुरक्षित और व्यवस्थित की जाना थी, जो इतने समय बाद भी नहीं हो पाई इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें