मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आज विधानसभा चार के अन्तर्गत लगने वाले झोन क्रमांक-2, 12, 14 एवं 15 के समस्त वार्डों के नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का निराकरण को लेकर शिविर उषाराजे परिसर उषानगर में आयोजित किया जा रहा है। निगम अधिकारियों के अलावा शिविर में विधायक, महापौर और पार्षद भी आज सुबह से मौजूद है। उद्यम संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित हो रहा है। अब अगला शिविर 21 अगस्त को जनपद पंचायत सांवेर के लसूड़िया परमार, 11 सितंबर को नगर परिषद गौतमपुरा, 18 सितंबर को जनपद पंचायत महू के कांकरिया तथा 25 सितंबर को इंदौर नगर निगम के झोन क्रमांक-6 में शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान 8 जनवरी 2027 तक जिले के निर्धारित क्षेत्रों में क्रमवार संचालित होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




