सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

विधानसभा 5 में भाजपा और कांग्रेस दोनों से जैन उम्मीदवार की तैयारी

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में जैन समाज का बाहुल्य भी है इनमें श्वेताम्बर और दिगम्बर जैन समाजजन निवासरत है। पिछली बार भी यहां कांग्रेस के दो उम्मीदवारों ने प्रयास किए…

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में जैन समाज का बाहुल्य भी है इनमें श्वेताम्बर और दिगम्बर जैन समाजजन निवासरत है। पिछली बार भी यहां कांग्रेस के दो उम्मीदवारों ने प्रयास किए थे। इस बार कांग्रेस और भाजपा दोनों से एक- एक उम्मीदवार है, जो पहले कांग्रेस के उम्मीदवार थे वे अब भाजपा के उम्मीदवार बन चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के एक उम्मीदवार ने विगत दिनों अपने जन्मदिन की पार्टी भी की थी और तैयारियों को आगे बढ़ाया था। उन्होंने श्वेताम्बर जैन समाज के साथ दिगम्बर जैन समाजजनों के कार्यक्रमों में आना-जाना शुरू कर दिया है, जिससे जैन उम्मीदवार अगर कांग्रेस बनाती है तो उसका लाभ जैन के दोनों ही समाज श्वेताम्बर और दिगम्बर में लिया जा सके। कांग्रेस से ही जुड़े एक जैन समाज के नेता पर अंगुलियां उठ रही है कि वे पर्दे के पीछे भाजपा के जैन उम्मीदवार की मदद कर रहे हैं। कुल मिलाकर जैन समाज के सोशल मीडिया ग्रुप में विधानसभा 5 में भाजपा और कांग्रेस के दावेदारों की चर्चा हो रही है और दोनों ही उम्मीदवार जैन समाज के आयोजन में लाभार्थी बनकर खर्च भी शुरू कर चुके हैं। चुनाव में अभी करीब 27 माह बाकी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें