शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

विधानसभा 4 की महिला प्रभारियों को बदला जाएगा

विधानसभा 4 की बैठक कल गांधी भवन में आयोजित की गई। शहर अध्यक्ष चिन्टू चौकसे, प्रभारी शैलेष गर्ग, संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल सहित अन्य ब्लॉक, मंडलम अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक…

विधानसभा 4 की बैठक कल गांधी भवन में आयोजित की गई। शहर अध्यक्ष चिन्टू चौकसे, प्रभारी शैलेष गर्ग, संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल सहित अन्य ब्लॉक, मंडलम अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि विधानसभा 4 के 13 वार्डों के पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र 5 दिनों तक 23, 24, 25, 27 और 29 जुलाई को उन्हीं के वार्डों में पहुंचकर कार्यक्रम आयोजित कर दिए जाएंगे। हर वार्ड में मीटिंग होगी और यह भी निर्देशित किया गया कि वार्ड के हर बूथ पर अध्यक्ष, प्रभारी, महिला प्रभारी की नियुक्ति जहां बची है वह काम अब 10 दिनों में पूरा करना होगा। इधर यह भी बताया गया कि विधानसभा 4 के 13 वार्डों में महिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई थी उनमें कुछ महिला पदाधिकारी एक्टिव नहीं है अब उनको बदलकर नए महिला पदाधिकारी प्रभारी के रूप में बनाए जाएंगे। साथ में यह भी कहा गया कि बूथ स्तर की कमेटी पर तत्काल ध्यान देवे और जिन्हें भी विधानसभा 4 के 13 वार्डों में चुनाव लड़ना है वे अपने-अपने वार्डों में एक्टिव हो जाए, किसी को भी बायोडाटा देने की जरूरत नहीं है, जिनका काम दिखेगा उनको आगे होकर चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें