विधानसभा 2 में पिछले सप्ताह ही 2 वार्डों की बैठक आयोजित की गई थी। कल फिर इसी विधानसभा के वार्ड 34 में बैठक का आयोजन किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और वरिष्ठ नेता राजेश चौकसे ने वन-टू-वन चर्चा वार्ड के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से की। आगामी कार्य को लेकर चर्चा हुई। संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाने को लेकर बात करने के अलावा वार्ड कमेटी के
पदाधिकारी, बूथ पदाधिकारी, पन्ना पदाधिकारी को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान चिंटू चौकसे, राजेश चौकसे, राजा चौकसे, लोकेश हार्डिया, धर्मेन्द्र बड़े, शिव गुर्जर, राजा कुशवाह, कान्हा पटेल, कृष्णा विश्वकर्मा, सुधीर सिंह गोल्टू, हनुमान गुर्जर, सुधीर सिंघई, अंकित चौधरी, बंटी लहरी, मुख्तार धारीवाल, सतीश सैनी, शैलेन्द्र सिकरवार मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




