शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

वंदे मातरम् के सामूहिक गान को लेकर कांग्रेस से मांगा जवाब

आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने जा रहे छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर सामाजिक संस्था पुरुषार्थ ने सवाल खड़े किए हैं। इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार…

आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने जा रहे छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर सामाजिक संस्था पुरुषार्थ ने सवाल खड़े किए हैं। इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था के अध्यक्ष नानूराम कुमावत ने चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम गैर राजनीतिक आयोजन बताया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर मांग की है कि अगर यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक है तो इसमें पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन होगा कि नहीं, स्थिति स्पष्ट करें। कुमावत ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह आयोजन वास्तव में छात्रों से जुड़ा एक गैर- राजनीतिक मंच है और इसका उद्देश्य केवल युवाओं की आवाज व समस्याओं को सामने लाना है, तो फिर राष्ट्रभावना और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक पूर्ण वंदे मातरम् के गान से परहेज क्यों किया जा रहा है? उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भों का हवाला देते हुए कहा कि वंदे मातरम् भारत के स्वतंत्रता संग्राम की मुख्य प्रेरणा रहा है। पूर्व में मुस्लिम लीग और मोहम्मद अली जिन्ना द्वारा इसके गायन पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि क्या कांग्रेस भी उसी प्रकार की झिझक दिखा रही है? इंदौर से उठी इस मांग में स्पष्ट किया गया है कि छात्रों को राष्ट्रप्रेम और लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ना सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए 19 सितंबर के इस कार्यक्रम में पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गान होगा या नहीं, जीतू पटवारी को इस पर तुरंत अपना रुख साफ करना चाहिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें