सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

वाल्मीकि महासभा ने की गोगादेवजी की महाआरती

वीर गोगादेव एवं छप्पन आयोजन गोगादेव मंदिर पंढरीनाथ पर महाराज की महाआरती भोग महाप्रसादी का किया गया। महाआरती में मोतीतेबला चौराहा का नाम महर्षि वाल्मीकि चौराहा रखने की घोषणा भी…

वीर गोगादेव एवं छप्पन आयोजन गोगादेव मंदिर पंढरीनाथ पर महाराज की महाआरती भोग महाप्रसादी का किया गया। महाआरती में मोतीतेबला चौराहा का नाम महर्षि वाल्मीकि चौराहा रखने की घोषणा भी श्रद्धालुओं ने की। मंत्री प्रताप करोसिया, विधायक गोलू शुक्ला, संत किशोरनाथ महाराज बतौर अतिथि आरती में मौजूद रहे। राजेश करोसिया राजा ने बताया कि 101 थाली लेकर महिलाओं ने बाबा की आरती की, महाआरती के पूर्व बाबा जाहरवीर धाम गोरख गद्दी राजमोहल्ला महंत दीपक नाथ, कृष्ण नाथ, नीरज आदिवाल द्वारा गोगाजी के लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। राजेश करोसिया ने बताया कि विधायक शुक्ला ने कहा कि मोती तबेला चौराहा का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि चौराहा रखा जाएगा तथा चौराहे पर महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति भी लगाई जाएगी, इस पर मौजूद सभी लोगों ने खुशी जाहिर की। प्रताप करोसिया ने कहा कि इंदौर शहर की चारों पंचायत इस कार्य में आपके साथ कंधे से कंधा मिलकर सहयोग करेंगी। राधाकृष्ण की वेशभूषा में नृत्य किया गया और गोगादेव के जयकारे भी लगे। बडी संख्या में चारों पंचायत से जुडे वरिष्ठजन और वाल्मीकि समाजजन सभी बस्तियों से महाआरती में शिरकत करने पहुंचे थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें