सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

वाल्मीकि सेना उतारेगी प्रत्याशी

वाल्मीकि सेना मार्शल कौम प्रदेश के नगरीय निकाय और उसके बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. संतोष कल्याणे ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर…

वाल्मीकि सेना मार्शल कौम प्रदेश के नगरीय निकाय और उसके बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. संतोष कल्याणे ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई। वाल्मीकि सेना चुनावी तैयारियों को लेकर इसी माह प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित करेगा। जिसमे बूथ टीम तैयारी, नामांकन फार्म भरने के लिए जरुरी दस्तावेज, चुनाव लड़ने की रणनीति, प्रचार के 75 तरीके, धनपतियों के बीच कम से कम और आवश्यक धन के साथ चुनाव लड़ने, जनता के मुद्दे उठाने और उनको हल कर जनता के बीच जाने के बारे में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा। वाल्मीकि समाज का इतिहास उठाकर देखा जाये तो पिछले विधानसभा चुनावों में वाल्मीकि समाज से किसी भी राजनैतिक पार्टी द्वारा एक भी टिकिट नहीं दिया गया था जिससे समाज में भारी रोष उत्पन्न हुआ और समाज की राजनैतिक, सामाजिक शैक्षणिक उपेक्षा को देखते हुए वाल्मीकि समाज अब पूरी तरह विद्रोह करने पर उतारू हो गया है और अब प्रदेश में वाल्मीकि समाज राजनैतिक पार्टियों के खेल बिगाड़ेगा ये सुनिश्चित है क्योंकि अनुसूचित जाति में दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या वाल्मीकि समाज की है। वाल्मीकि सेना अपने साथ वाल्मीकि समाज की अन्य उपजातियों को भी साथ लेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें