सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

उपचुनाव की दोनों वार्डों में शुरू कर दी थी दावेदारों ने तैयारी

विधानसभा 3 के दो वार्ड 58 और 60 में उपचुनाव का ऐलान किया गया था। इसी माह चुनाव होना थे और कल चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की…

विधानसभा 3 के दो वार्ड 58 और 60 में उपचुनाव का ऐलान किया गया था। इसी माह चुनाव होना थे और कल चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर चुनाव स्थगित कर दिए। दोनों ही वार्डों में खास तौर से कांग्रेस उम्मीदवारों ने तैयारी शुरू कर अपने लोगों से मतदाता सूची खंगालना भी शुरू करवा दी थी। वहीं कुछ दावेदारों ने तो मेल मिलाप भी शुरू कर दिया था। दोनोंं ही क्षेत्र के एक एक प्रमुख दावेदारों ने अपने यहां कार्यालय भी शुरू कर कम्प्यूटर पर काम भी शुरू करवा दिया था। यहां तक कि समूह के साथ बड़े वोट बैंक पर जाना भी शुरू कर दिया था। वहीं भाजपा के दावेदार इस बार जीत को लेकर आश्वस्त थे। खास तौर से वार्ड 58 में मतदाता बढ़ने के कारण और वार्ड 60 में पुराने भाजपा दावेदार इस बार जीत को लेकर आश्वस्त थे। अब मतदाता सूची के सत्यापन के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे। अभी तो चुनाव प्रक्रिया निरस्त होने से चुनाव की तैयारी कर चुके प्रत्याशियों के मनसूबों पर फिलहाल पानी फिर गया, जबकि एक दावेदार ने तो चुनाव को लेकर रैली भी निकाल ली थी। बैठक के दौर भी शुरू कर दिए थे। एक वार्ड में तो न्यायालयीन आदेश भी लाने की कोशिश की गई थी। इधर जानकारों का कहना है कि निगम में चुनाव अगले साल जुलाई में होना है। ऐसे में अब विसंगतियों को दूर करने में समय भी लगेगा और कुछ माह के लिए चुनाव होते है या नहीं इस पर भी संशय किया जा रहा है। इधर चुनाव आयोग ने पुलिस रिपोर्ट भी बुलाई थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें