विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कल मीडिया से चर्चा की थी और उसके बाद वे बिजासन रोड सीताश्री बिल्डिंग स्थित कांग्रेस नेता गजेंद्र वर्मा के निवास पर पहुंचे थे। वर्मा को कमलनाथ समर्थक माना जाता है। ऐसे में गजेंद्र वर्मा के यहां उमंग सिंघार का पहुंचना और वर्मा द्वारा अपने निवास तक सिंघार को ले जाने के लिए सैकड़ों साथियों से स्वागत करवाया। ढोल ढमाके के साथ अगवानी करना जैसे आयोजन के बाद अब कांग्रेसी नया समीकरण का परिणाम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिरकार कमलनाथ समर्थक गजेंद्र वर्मा ने इतनी राजनीतिक ताकत साथियों के साथ उमंग सिंघार के स्वागत के लिए क्यों लगाई। स्वागत के बाद उमंग सिंघार करीब एक घंटा गजेंद्र वर्मा के यहां रुके और पुत्र गौरव और आदर्श वर्मा से भी चर्चा की। इंदौर की राजनीति को लेकर भी सिंघार और वर्मा के बीच चर्चा हुई। स्वागत के दौरान गजेंद्र वर्मा, बृजभूषण नाथ, भूपेश यादव, अभय जैन, सूर्यनारायण यादव, मनोज सौदे, महफूज खान, रमेश प्रजापति, मुन्ना प्रजापति, गोपाल भावसार, कैलाश शर्मा, यतिन्द्र वर्मा, अमित तिवारी, यशपाल गहलोत, विजय सोलंकी, रूपचंद प्रजापति, अश्विन जोशी, मुकेश यादव, अजय सीतलानी, राजा कश्यप, जुगल कश्यप, राजेश यादव, रोहन वर्मा, ओपी यादव, आशीष राठौर, दर्शन प्रजापति, अजय महेश्वरी, इरफान मंसूरी, प्रकाश प्रजापत, जितेंद्र वर्मा, गोपेश वर्मा उपस्थित थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




