शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

उज्ज्वल सोलंकी बने भाजयुमो धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष

धार नगर भाजपा अध्यक्ष पद पर पेंच फंसा धार (नितिन राठौर)।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के बहुप्रतीक्षित संगठनात्मक बदलाव के तहत उज्ज्वल सोलंकी को धार ग्रामीण का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, लंबे समय से चल रही खींचतान और वरिष्ठ नेताओं के मंथन के बाद आखिरकार ग्रामीण क्षेत्र की कमान सोलंकी को सौंप दी गई है,इस घोषणा के बाद जहां ग्रामीण कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है, वहीं धार नगर (शहर) जिलाध्यक्ष पद को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है और वहां नाम तय करने में पेंच फंस गया है, वरिष्ठ नेताओं की आपसी खींचतान के चलते धार नगर भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति फिलहाल होल्ड पर डाल दी गई है, वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सोलंकी धार ग्रामीण जिले के अंतर्गत धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं और लंबे समय से युवा राजनीति में सक्रिय रहे है,पूर्व में संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,पार्टी सूत्रों के अनुसार, सामूहिक नेतृत्व के तय फॉर्मूले और सांगठनिक सक्रियता के कड़े पैमानों पर खरा उतरने के बाद ही उनके नाम पर मुहर लगाई गई है,ग्रामीण क्षेत्र की घोषणा होने के बाद अब सभी की नजरें धार नगर (शहरी क्षेत्र) पर टिक गई हैं, धार नगर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त और स्थानीय गुटीय समीकरणों के चलते संगठन अभी तक किसी एक नाम पर आम सहमति नहीं बना सका है, वरिष्ठ नेताओं की पसंद और आपसी खींचतान के कारण नगर अध्यक्ष की घोषणा को फिलहाल टाल दिया गया है, उज्ज्वल सोलंकी की नियुक्ति की खबर मिलते ही धार ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है, स्थानीय नेताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सोलंकी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी…

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें