सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

शहर कांग्रेस के मंच पर नहीं पहुंचे दो पूर्व अध्यक्ष

राजनीति में कोई स्थाई दोस्त और स्थाई दुश्मन नहीं होता है, लेकिन कहीं न कहीं राजनीति में जो पद छूटता है वह कई लकीर छोड़ जाता है, इसका एहसास अनंत…

राजनीति में कोई स्थाई दोस्त और स्थाई दुश्मन नहीं होता है, लेकिन कहीं न कहीं राजनीति में जो पद छूटता है वह कई लकीर छोड़ जाता है, इसका एहसास अनंत चतुर्दशी के लिए लगे शहर कांग्रेस और निर्णायक मंच के दौरान नजर आया। एक तरफ शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे के मार्गदर्शन में एमजी रोड मृगनयनी के करीब मंच लगा था और चिन्टू चौकसे रात 1.15 बजे तक मंच पर मौजूद रहे, बाद में कमान संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने शैलेष गर्ग, इम्तियाज बेलिम के साथ संभाली थी। इधर सामने निर्णायक मंच पर हमेशा की तरह सत्यनारायण सलवाड़िया मौजूद रहे। इस निर्णायक मंच पर हमेशा कांग्रेसी मौजूद रहते हैं। यहां दो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और सुरजीतसिंह चड्ढा पहुंचे थे वे भी मंच पर रूके रहे, लेकिन शहर कांग्रेस के मंच पर दोनों पूर्व अध्यक्ष बाकलीवाल और चड्ढा नहीं पहुंचे, जो कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें