विधानसभा चार के गंगवाल बस स्टेण्ड से महूनाका जाने वाले मार्ग पर यातायात का दबाव अत्यधिक रहता है। महूनाका की तरफ जाने वाले मार्ग पर नवीन मालव कन्या स्कूल के पास ड्रेनेज चैम्बर टूटा हुआ है। चैम्बर टूटने के कारण इसके सरिये बाहर की ओर निकले हुए है। इस टूटे चैम्बर और निकले हुए सरिये से वाहन दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। बारिश में पानी भराने पर दुर्घटना की उम्मीद ज्यादा रहती है और वाहन भी इस टूटे चैम्बर में गिर सकते है और रात्रि में टूटे चैम्बर और निकल रहे सरिये के कारण दुर्घटना भी सम्भावित है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




