सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास कल इंदौर विमानतल पर पहुंचे तो बहुत दिनों के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय स्तर के नेता का स्वागत करने के लिए ढोल ढमाकों के साथ भीड़ जुटाई और जमकर धक्कामुक्की भरा स्वागत भी हुआ। जिस अनुशासन के लिए सेवादल को जाना जाता है, वह अनुशासन कल तारतार होता दिखाई दिया। सभी जानते हैं कि श्रीनिवास कुछ दिन पहले तक युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और उनसे देश भर के युवा पदाधिकारी जुड़े हुए हैं इसलिए कल सेवादल के साथ युवा कांग्रेसी भी श्रीनिवास का सम्मान करने विमानतल पर पहुंच गए। सीनियर, जूनियर और अनुशासन के बीच स्वागत की परंपरा ऐसी हुई कि एक तरफ ढोल बजते रहे, दूसरी तरफ माला पहनाने की होड़ लग गई। जो माला नहीं पहना पा रहे थे वे दूर से माला फेंक रहे थे। अनुशासन वाला सेवादल कल स्वागत और ढोल ढमाकों के बीच तार तार होता नजर आया। अगर युवा कांग्रेसी बड़ी संख्या में नहीं पहुंचते तो सेवादल की भीड़ भी नजर नहीं आती। जो भी हो कल श्रीनिवास दिल्ली से रेगुलर फ्लाइट से इंदौर आए थे और मेन गेट पर ही सेवादल और युवक कांग्ग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भीड़ और ढोल ढमाकाें के साथ कब्जा कर लिया था। जहां से यात्री निकलते हैं वहां कांग्रेसियों के कब्जे के कारण उनको निकलने में दिक्कत आई। कांग्रेसी श्रीनिवास जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे। यात्री सामान लेकर बाहर निकलन में परेशानी महसूस कर रहे थें, बड़ी मुश्किल से यात्रियों ने अपना सामान जैसे तैसे बाहर निकालकर गर्मी में बाहर आए और अपने वाहन तक पहुंचे। सेवादल और युवक कांग्रेस दो खेमों में बंटे थे। इन दो खेमों में भी और खेमे शहर और जिले के थे। यहां एक और महत्वपूर्ण बात यह रही कि सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास पहले से कई युवा कांगे्रसियों से संपर्क में हैं और कई युवा नेताओं ने श्रीनिवास को अपनी गाड़ी में ले जाने के लिए पहले बात की थी और इसीलिए श्रीनिवास भी अलग अलग नेताओं को इंदौर। सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास कल दिल्ली फ्लाइट से इंदौर पहुंचे तो कांग्रेसियों ने अपने नेता का स्वागत किया। कई युवा कांग्रेसी और सेवादल के नेता भीड़ लेकर पद के बाद पहली बार इंदौर आए। श्रीनिवास का स्वागत करने पहुंचे।


आज देवास में सदभावना मार्च हो रहा है और इंदौर गांधी क्विज सलवाड़िया, सुभाष सिरसिया, पुनीत शर्मा, विश्वजीतसिंह चौहान, प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर में होगा और फिर शाम को मनीष चौधरी, ज्ञानसिंह दरबार सहित अन्य मौजूद थे। दिल्ली फ्लाइट से दिल्ली निकल जाएंगे। विमानतल पर प्रताप नारायण मिश्रा,राजेश चौकसे, अमन बजाज, अवनीश भार्गव, मोतीसिंह पटेल, राधेश्याम पटेल, सुवेग राठी, मुकेश ठाकुर, अमित चौरसिया, अवधेश गर्ग, ज्ञानसिंह दरबार, दिनेश
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




