सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेसियों को कहा-गणेशजी के कार्यक्रम में हो शामिल

अनंत चतुर्दशी के बाद चलेगी संगठन की गतिविधियां

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे ने कहा कि अभी कांग्रेस कल के बाद आज और अनंत चतुदर्शी तक प्रथम आराध्य देव गणपतिजी के पूजा आराधना में लगेगी। चौकसे ने कहा कि हमने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में गणेशजी के पांडाल में पहुंचो। भगवान की पूजा, आराधना, आरती, प्रसादी वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होवे और अनन्त चतुर्दशी तक कांग्रेसी पंडालों में पहुंचकर वहां श्रद्धालुओं से मुलाकात भी करें और अनन्त चतुर्दशी की निकलने वाली मिलो की झांकी आयोजन में भी शामिल हो, जहां मंच कांग्रेसियों के लगेंगे वहां कांग्रेसी पहुंचे और जिन-जिन क्षेत्र में गणपति बाबा के विसर्जन का कार्यक्रम होगा उसमें भी कांग्रेसी शामिल होवे। चिन्टू चौकसे ने कहा कि अभी अनंत चतुर्दशी तक संगठन का कामकाज सामान्य रूप से चलेगा, कुछ कार्य की तैयारी हम गांधी भवन में करेंगे और उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को वापस संगठन के काम की जिम्मेदारी दी जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें