राहुल गांधी के आज होने वाले छात्रों की गूंज के मु्द्दे पर प्रदेश कांग्रेस से जुडे तीन दिग्गज कांग्रेसियों ने मीडिया से चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी बोले- ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम नहीं, छात्रों के सवालों का आंदोलन है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-इंदौर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी। विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर युवाओं के सपनों को कुचला जा रहा है। नेताओं ने देश और मध्य प्रदेश में शिक्षा, रोजगार, भर्ती, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा युवाओं के अधिकारों से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री हरीश चौधरी ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों के सवालों को उठाने वाला आंदोलन है। संविधान ने श्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया है और देश के छात्रों की आवाज सुनने तथा उनके सवालों का जवाब देने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री और भारत सरकार की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशभर में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठा रही है। जिस तरह छात्रों के आंदोलनों को दबाने की कोशिश की गई, वह गंभीर चिंता का विषय है। इस दौरान अरुण यादव, शोभा ओझा, मुकेश नायक, बाला बच्चन, विजयलक्ष्मी साधौ, कमलेश्वर पटेल, अशोक सिंह, रीना बौरासी, कुणाल चौधरी, प्रियवतसिंह, सचिन यादव, अलका लाम्बा, अमित चौरसिया, संतोष गौतम, आनंद जैन कासलीवाल सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




