सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस के बड़े नेताओं का जमावड़ा रहेगा

छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी 19 सितम्बर को इंदौर आ रहे हैं। कांग्रेस ने जहां आयोजन के लिए रीजनल पार्क के सामने मैदान पर तैयारियां जारी रखी…

छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी 19 सितम्बर को इंदौर आ रहे हैं। कांग्रेस ने जहां आयोजन के लिए रीजनल पार्क के सामने मैदान पर तैयारियां जारी रखी है, वहीं कांग्रेस हर बूथ से दो-दो बस लगाकर छात्रों को रीजनल पार्क पहुंचाने की जुगत में भी लगी है। निजी वाहनों से भी रजिस्ट्रेशन वाले लोगों को पहुंचाने का जिम्मा दिया जा रहा है। कांग्रेस का ध्यान अब रजिस्ट्रेशन को छोड कर छात्रों को लाने और उनका टाइम-टेबल सेट करने में लग गया है। वहीं कांग्रेस के बड़े नेताओं का इंदौर में पहुंचना जारी है। कल दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह इंदौर पहुंचे हैं, यह सभी राहुल गांधी के कार्यक्रम तक इंदौर में रहेंग। वहीं आज हरीश चौधरी और उमंग सिंघार भी डेरा डालेंगे। जीतू पटवारी, उषा नायडू, मुकेश नायक, बाला बच्चन, अशोक सिंह, रवि जोशी सहित अन्य नेता पहले से इंदौर में हैं और भी कई कांग्रेस के बड़े नेता आज और कल में इंदौर पहुंचेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें