सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम मार्च, कांग्रेस मुख्यालय में टेंट-तिरपाल,सड़कों पर आरएएफ तैनात

दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। मार्च को…

इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम मार्च, कांग्रेस मुख्यालय में टेंट-तिरपाल,सड़कों पर आरएएफ तैनात

दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं। मार्च से पहले मंडी हाउस के पास बाराखंभा रोड पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। यहां दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और सीआरपीएफ (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) के जवानों की भी तैनाती की गई है।

इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम मार्च, कांग्रेस मुख्यालय में टेंट-तिरपाल,सड़कों पर आरएएफ तैनात

मार्च में शामिल होने के लिए कई राज्यों से कांग्रेस नेता दिल्ली पहुंचे हैं, जिसके लिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर टेंट-तिरपाल लगाए गए, बिछात की गई, पंखों की व्यवस्था की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 1