सोशल मीडिया पर जिम संचालक आशु व्यास का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे सुमित मिश्रा के बयान पर आक्रोष जता रहे है। खास बात यह है कि वे खुद भाजपाई मानसिकता के है लेकिन जब अपनी रोजी-रोटी पर सवाल खडा हुआ तो उन्होने बेबाकी से विरोध दर्ज करवाया। उन्होने सुमित मिश्रा को यहां तक कहा कि आपके भारी-भरकम शरीर को देखकर लगता है कि आप कभी जिम, अखाडे या शारीरिक मेहनत जहां होती है ऐसी जगह पर गए ही नहीं। पहले जिम जाकर अपना वजन कम कीजिए और वहां जाएंगे तो पता चलेगा कि कितन अनुशासन जिम में सिखाया जाता है। उल्लेखनीय है कि मिश्रा ने कहा था कि चिंटू चौकसे जिम जाते है और स्टेरॉयड की गोली खाते है और इसके बाद दिनभर लोगों से लड़ते है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




