सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

विधायक ठाकुर को 60 साल की उम्र में ऐसा बयान शोभा नहीं देता -बौरासी

दो दिन पहले विधायक उषा ठाकुर ने गरबा को लेकर बयान दिया था, जिसमें कहा था कि दूसरे वर्ग के लोग गरबा पंडालों में युवतियों पर ही निगाह रखते हैं…

विधायक ठाकुर को 60 साल की उम्र में ऐसा बयान शोभा नहीं देता -बौरासी

दो दिन पहले विधायक उषा ठाकुर ने गरबा को लेकर बयान दिया था, जिसमें कहा था कि दूसरे वर्ग के लोग गरबा पंडालों में युवतियों पर ही निगाह रखते हैं और कई युवतियां इन दूसरे वर्ग के लोगों के साथ चली जाती है और एक साल बाद माँ भी बन जाती है। हमें इस मुद्दे को रोकना है इसीलिए हम मूर्ति पूजा को बढ़ावा दे रहे हैं। विधायक ठाकुर का बयान दो दिन पहले से लेकर कल भी चर्चा में बना हुआ था। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी ने बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि उषा ठाकुर अब वरिष्ठ होकर 60 साल की हो चुकी है, उनको इस तरह के बयान देना शोभा नहीं देता है। बौरासी ने यहां तक कहा कि उषा ठाकुर मेरी बुआ समान हैं, साठ साल पूरे कर चुकी हैं, ऐसे बयान शोभा नहीं देते। बौरासी ने कहा कि नौ दिन क्रत रखने वाली और घर में गरबा खेलने वाली बच्चियों पर ऐसी टिप्पणी किस आधार पर की गई है। साढ़े चार लाख लड़कियां और नौ लाख बच्चों वाले आंकड़े का स्रोत क्या है, आपको बताना चाहिए। बौरासी ने विगत दिनों मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पार्षद संध्या यादव की टिप्पणी पर भी निशाना साधा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें