सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

राहुल गांधी के रूट को लेकर अभी भी असमंजस

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे ने बताया कि लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी कल दोपहर 1.45 बजे इंदौर पहुंच रहे हैं और वे सीधे वहां से होटल रेडिसन जाएंगे और…

राहुल गांधी के रूट को लेकर अभी भी असमंजस

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे ने बताया कि लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी कल दोपहर 1.45 बजे इंदौर पहुंच रहे हैं और वे सीधे वहां से होटल रेडिसन जाएंगे और शाम 6 बजे कार्यक्रम स्थल रीजनल पार्क के सामने मैदान में पहुंचेंगे। चौकसे ने बताया कि उनके रेडिसन पहुंचने और रीजनल पार्क के बीच का कार्यक्रम अभी नहीं आया है। कल भी पुलिस अधिकारियों के साथ कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। पहले पुलिस रिंगरोड से राहुल गांधी को लाने का मना कर रही थी और अब पुलिस रिंगरोड से राहुल गांधी को लाने की जिद कर रही है, जबकि कांग्रेस ने एबी रोड का रूट मांगा है, चौकसे ने कहा कि पुलिस, प्रशासन लगातार राहुल गांधी के कार्यक्रम में अड़ंगा डाल रहा है, हम चाहते हैं कि राहुल गांधी जनता के बीच होेटल पहुंचे और होटल से ही जनता के बीच होते हुए रीजनल पार्क पहुंचे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें