सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

गौरव वर्मा को बधाई देने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पहुंची

कांग्रेस नेता गजेन्द्र वर्मा के पुत्र गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान गौरव वर्मा के अवतरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बधाई देने बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं के अलावा अन्य दलों के…

गौरव वर्मा को बधाई देने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पहुंची

कांग्रेस नेता गजेन्द्र वर्मा के पुत्र गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान गौरव वर्मा के अवतरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बधाई देने बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं के अलावा अन्य दलों के नेता और प्रजापति समाज के अलावा रहवासी, व्यापारी भी पहुंचे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी ने मिठाई खिलाकर गौरव वर्मा को बधाई दी। इस दौरान दिलीप राजपाल, केके यादव, राजू भदौरिया, दिलीप कौशल, अजय सीतलानी, अशोक चौहान, ओपी यादव, आशीष राठौर, इरफान मंसूरी, गोपाल यादव, रमेश बिंजवा, दीपक राठौर, रोहन वर्मा, विकास जोशी, राजू शर्मा एवं कुश्ती के पहलवान भी मौजूद रहे। गौरव वर्मा कुश्ती के पहलवान भी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें