शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

स्टाम्प ड्याूटी बढ़ाने के बजाय स्टाम्प ड्याूटी चोरी रोकी जाए-कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और अभिभाषक प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि पूर्व में भी अभिभाषकों के साथ कमिश्नर कार्यालय में ज्ञापन दिया गया था कि स्टाम्प ड्याूटी बढ़ाने के बजाय स्टाम्प…

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और अभिभाषक प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि पूर्व में भी अभिभाषकों के साथ कमिश्नर कार्यालय में ज्ञापन दिया गया था कि स्टाम्प ड्याूटी बढ़ाने के बजाय स्टाम्प ड्याूटी में होने वाली चोरी रोकी जाएं। अब इस मामले में महानिरीक्षक पंजीयक कार्यालय भोपाल से मप्र के सभी जिला पंजीयको को पत्र जारी करके अब इस तरफ ध्यान देने का आदेश जारी किया गया है साथ ही किन धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाएगा और कौन-कौन सी जगहों पर स्टाम्प ड्याूटी चोरी हो रही है इस सबको बताया गया है। अब नगर निगम कार्यालय, नगर पंचायत,नगर पालिका से लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय में नामांतरण आदि के मामले में बड़ी बड़ी कंपनियां जो केवल आंवटन लेटर जारी करके अनुबंध लेख की स्टाम्प ड्याूटी बचा रही,बैंकों में लोन मामलों में, निजी लोन देने वालों पर, पुलिस थाने पर किरायेदार मकान मालिक सूचना पर जमा किरायेदारी पर, मोबाईल टावर पर जो मकान मालिक एवं कंपनी बीच है, ठेकेदारों आदि पर, विज्ञापन एजेंसी पर,सबसे अहम् बाजार समिति पर भी जहां महज शपथपत्र आधार पर नामांतरण किया जाता है। कुल मिलाकर सरकार अब स्टाम्प ड्याूटी चोरी पर शिकंजा कसेगी। द्विवेदी ने कहा कि इन्दौर के अभिभाषकों की बात अब महानिरीक्षक पंजीयन ने सुनकर आदेश जारी किए है। उक्त पूर्ण जानकारी एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी द्वारा दी गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें