सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

आज से तीन दिनों तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष अभियान

सभी मतदान केन्द्रों पर शिविर, फार्म-6 में आवेदन करना होंगे

आज से तीन दिनों तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष अभियान

आज से तीन दिनों 9 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान शुरू हुआ है। महत्वपूर्ण बात यह है कि नाम जुड़वाने के आवेदन फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र नहीं लिया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित होंगे, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज बूथ लेवल अधिकारी द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा ने सभी से अपील की है कि मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन करें और जिनके नाम नहीं है वे फार्म- 6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करें। महत्वपूर्ण बात यही बताई कि फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र नहीं लिया जाएगा। आज से शुरू हुए इस अभियान में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी। राजनीतिक दल भी अपने बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से मतदाता सूची का निरीक्षण करवाकर पात्र लोगों को मतदाता बनवाने में सहयोग करेंगे और बीएलओ से मिलकर फार्म-6 भरवाकर आगे की प्रक्रिया जारी करवाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें