शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

सोना धाकड़ का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

11 घंटे 34 मिनट में मेहंदी कोन से 12.5 फीट लंबे कपड़े पर लिखी संपूर्ण हनुमान चालीसा, बनाई हनुमानजी की आकृति देपालपुर (संदीप सेन)।

देपालपुर विधानसभा के लिए गर्व का क्षण उस समय आया, जब ग्राम दौलताबाद (जिला इंदौर) की प्रतिभाशाली बेटी सोना धाकड़ ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर प्रदेश और क्षेत्र का मान बढ़ाया। सोना ने मेहंदी कोन की सहायता से सफेद कपड़े पर 11 घंटे 34 मिनट में 12.5 फीट लंबी और 2.83 फीट चौड़ी भगवान श्री हनुमान जी की आकर्षक एवं भव्य आकृति तैयार की। इतना ही नहीं, इसी कलाकृति में उन्होंने संपूर्ण हनुमान चालीसा भी अत्यंत सुंदर एवं कलात्मक शैली में अंकित की। उनकी यह अनूठी प्रस्तुति कला, श्रद्धा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई। इस विलक्षण उपलब्धि के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सोना धाकड़ के नाम को आधिकारिक रूप से दर्ज किया है। यह उपलब्धि केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे ग्राम दौलताबाद, देपालपुर विधानसभा, इंदौर जिले और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें