उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा में कार्यक्रम के दौरान विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंगार विधायक भंवरसिंह शेखावत, दिलीप बोस, पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर के अलावा इंदौर से कांग्रेस के नेता गजेन्द्र वर्मा एवं अन्य हेमंत चौहान, विक्की यादव पहुंचे थे। आयोजन पूर्व विधायक मुरली मोरवाल के जन्मदिन पर हुई भजन संध्या में कांग्रेसियों ने विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नारेबाजी की। कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसा हो उमंग सिंघार जी जैसा हो।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




