मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

शिकायत के बाद कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ एवं विभाग भंग

प्रदेश में 39 प्रकोष्ठ और समन्वय प्रकोष्ठ में 7 समाजों के अन्तर्गत जिम्मेदारी चल रही थी। प्रकोष्ठ और विभाग को कल हरीश चौधरी ने भंग कर दिया और लिखा कि…

प्रदेश में 39 प्रकोष्ठ और समन्वय प्रकोष्ठ में 7 समाजों के अन्तर्गत जिम्मेदारी चल रही थी। प्रकोष्ठ और विभाग को कल हरीश चौधरी ने भंग कर दिया और लिखा कि अ.भा. कांग्रेस कमेटी के निर्देश और संगठनात्मक पुनर्गठन के अन्तर्गत गठित सभी विभाग, प्रकोष्ठ और उनकी समस्त स्तर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। जिसकी जानकारी उन्होंने दिल्ली-भोपाल तक दे दी। हरीश चौधरी के पत्र के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने भी बयान जारी किया और प्रकोष्ठ, विभाग व इकाइयों को भंग करने की पुष्टि की। कामले ने पटवारी का हवाला भी दिया और कहा कि पटवारी का मानना है कि संगठन सृजन का कार्य चल रहा है और संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय बनाने के लिए विभाग और प्रकोष्ठों का नए सिरे से गठन होगा। संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा। कामले ने कहा कि अब जल्द ही इन विभाग और प्रकोष्ठों में संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया की जाएगी और गठन कर घोषणा की जाएगी। इधर कांग्रेस के राजनीतिक जानकार सूत्रों का मानना है कि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की शिकायतें प्रदेश स्तर से लेकर जिला और शहर स्तर तक आ रही थी और कुछ तो अपने आपको प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समतल मानने लगे थे। यही स्थिति शहर-जिला प्रकोष्ठ अध्यक्षों की होने लगी थी, वे बगैर मुख्य कांग्रेस के शहर-जिला अध्यक्ष से पूछे नियुक्तियां भी कर रहे थे, यही स्थिति प्रदेश में भी नियुक्तियों में थी। कुछ जगह पर आर्थिक लेन-देन की शिकायतें भी आई थी और कुछ जगह मुद्दा यह उठा था कि कमलनाथ के समय के लोग इन विभाग और प्रकोष्ठ में उपकृत है, उन्हें हटाना भी राजनीतिक रूप से मकसद इन प्रकोष्ठ और विभाग को भंग करने का बताया गया है। कुल मिलाकर नगर निगम और निकाय चुनाव अगले वर्ष जुलाई में हैं उस कारण भी संगठन को

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें