शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

शकर की कीमत बढ़ी तो कांग्रेस का कल प्रदर्शन

24 ब्लॉक स्थानों पर एक साथ एक समय प्रदर्शन, महंगाई का उठाएंगे मुद्दा

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा कल गुरुवार को प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन शहर में 24 स्थान पर एक साथ एक ही समय पर होगा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि शकर की कीमत में 20 रु. प्रति किलो की वृद्धि ने आम नागरिकों की कमर तोड़ दी है। इसके कारण शकर की कीमत आसमान पर पहुंच गई है। त्योहार के समय पर शकर की कीमत बढ़ जाने के कारण मिठाई मुश्किल हो गई है। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनें अपने भाई का मुंह कैसे मीठा करा पाएंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने का फैसला लिए जाने के कारण गाड़ियां बिगड़ने लगी है। गाड़ियों का एवरेज बिगड़ गया है। अब गाड़ी लेकर काम करने वाले नागरिकों को गाड़ी की मरम्मत में ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। बिजली की कीमत में सरकार ने इतनी वृद्धि कर दी है कि अब बिजली का बिल करंट मारने लगा है। बिजली कंपनी के लापरवाही से जो बिजली चोरी होती है उसका बिल उन लोगों से वसूलना शुरू कर दिया गया है जो की ईमानदारी से हर महीने बिजली का बिल जमा करते हैं। चौकसे ने बताया कि गैस सिलेंडर की कीमत तो आसमान को छू रही है। यह कीमत इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि आम आदमी के लिए गैस का सिलेंडर लेना भी मुश्किल हो गया है। अपने घर में भोजन बनाने के लिए गैस के सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। अब यह सिलेंडर इतना महंगा हो गया है कि व्यक्ति इसका उपयोग करने में भी सोचने लगा है। इन सब स्थितियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार इंदौर शहर कांग्रेस के द्वारा कल 27 अगस्त को महंगाई विरोधी आंदोलन किया जाएगा। यह आंदोलन इंदौर शहर में कांग्रेस के सभी 24 ब्लॉक में किया जाएगा। कांग्रेस के सभी पदाधिकारी अपने-अपने निवास वाले क्षेत्र के ब्लॉक में या फिर अपने विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक में इस महंगाई मुद्दे पर आंदोलन में शामिल होंगे। यह आंदोलन सुबह 10 बजे एक साथ सभी स्थानों पर होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें