शहर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग ने बताया कि विधानसभा चार के वार्ड 85 में दो पानी के टैंकर चालू करवाए जिसका शुभारम्भ करने कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और विधानसभा चार के प्रभारी शैलेष गर्ग पहुंचे। यहीं पर भाजपा के पुराने वार्ड प्रभारी रहे नरेन्द्र सोलंकी को कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने शैलेष गर्ग की अनुशंसा पर कांग्रेस में प्रवेश कराया।
उल्लेखनीय है कि शैलेष गर्ग विधानसभा चार के प्रभारी होने के साथ-साथ अब विधानसभा चार का चुनाव लड़ने के लिए भी निगाह गढ़ाए हुए है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




