सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

युवा भाजपाइयों की सेवा यात्रा इंदौर पहुंची

सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत वडनगर से वाराणसी जाने वाली सेवा यात्रा आज इंदौर शहर में प्रवेश कर गई। वैसे यह यात्रा कल जिले के बेटमा पहुंच चुकी थी वहां…

सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत वडनगर से वाराणसी जाने वाली सेवा यात्रा आज इंदौर शहर में प्रवेश कर गई। वैसे यह यात्रा कल जिले के बेटमा पहुंच चुकी थी वहां स्वागत भी हुआ था और संवाद भी आयोजित हुआ था। कल इस यात्रा को लेकर नगर भाजपा ने भी वर्चुअल बैठक की थी। आज चंदननगर क्षेत्र में पार्षद महेश चौधरी ने बैनर-पोस्टर भी लगाए और मंच भी लगवाया। वहीं युवा भाजपाई जो नगर और जिला अध्यक्ष दावेदार है वे भी इस यात्रा में शामिल हुए क्योंकि इस यात्रा में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी और प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी मौजूद थे। यह यात्रा चंदननगर चौराहा से शुरू होकर गंगवाल बस स्टैण्ड और महूनाका की ओर बढ़ रही है जो दोपहर में विश्वविद्यालय जनजाति छात्रावास में संवाद कार्यक्रम में बदलेगी। वहां पौधारोपण भी किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें