मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

सपा के प्रदेश अध्यक्ष से की नगर अध्यक्ष ने मुलाकात

समाजवादी पार्टी की निगाह अगले साल जुलाई में होने वाले निकाय चुनाव पर लगी है और इसकी तैयारियां प्रदेश समाजवादी पार्टी ने शुरू कर सभी जिला और शहर अध्यक्षों कों…

समाजवादी पार्टी की निगाह अगले साल जुलाई में होने वाले निकाय चुनाव पर लगी है और इसकी तैयारियां प्रदेश समाजवादी पार्टी ने शुरू कर सभी जिला और शहर अध्यक्षों कों बुलाकर संगठन स्तर पर बातचीत शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी इंदौर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने भोपाल पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की और निकाय चुनाव को लेकर अहम चर्चा हुई। इंदौर अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने नगर पदाधिकारी और कार्यकारिणी की सूची भी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव को सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष ने शहर अध्यक्ष को कहा कि संगठन का विस्तार बूथ स्तर तक किया जाए और आम मतदाता तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाई जाए। केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की जानकारी भी जनता को दी जाए और वार्ड तर पर विरोध प्रदर्शन भी किए जाए। इंदौर महानगर की कार्यकारिणी के नामों की सूची भी तैयार थी जो प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें