सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

साढ़े पांच करोड में बनेगा सांवेर-गंवला ब्रिज

सांवेर विधानसभा में नगर परिपद के समीप सांवेर गंवला मार्ग पर लगभग साढे पांच करोड़ रुपये की लागत से 90 मीटर लम्बा ब्रिज बनाया जाएगा, जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति जारी की…

सांवेर विधानसभा में नगर परिपद के समीप सांवेर गंवला मार्ग पर लगभग साढे पांच करोड़ रुपये की लागत से 90 मीटर लम्बा ब्रिज बनाया जाएगा, जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है। इस बायपास ब्रिज के बनने से सांवेर नगर परिषद के हजारों लोगों एवं समीप में ग्राम गंवला, लक्ष्मणखेडी, उगमखेडी, कजलाना, राजोदा, अजनोद, कछालिया, मुकाता, पंचोला, चन्द्रावतीगंज सहित एक दर्जन से अधिक विभिन्न गांवों के लाखों लोगों को लाभ होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री एदलसिंह कंषाना और मंत्री तुलसीराम सिलावट का आभार जनता द्वारा माना जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें