सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

वाल्मीकि सेना के संतोष कल्याणे ने 3 नम्बर विधानसभा के लिए ठोकी ताल

अवैध पोस्टर और हमला के खिलाफ धरना दे रहे है पांडे का भी किया समर्थन

वाल्मीकि सेना मार्शल कौम के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर संतोष कल्याणे ने 3 नंबर विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोकी। इस 3 नम्बर विधानसभा में वाल्मीकि समाज के भी बाहुल्य वोट है। संतोष कल्याणे ने बताया कि रीगल तिराहा पर अवैध पोस्टर के खिलाफ और गड्डा-गुंडा मुक्ति के लिए अनशन पर बैठें प्रहलाद पांडे के समर्थन में वाल्मीकि सेना मार्शल कौम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे के साथ राजेश धौलपुरे, राजेश पटेल, नीलेश गोसर,पंकज शिंदे आदि पहुंचे। पांडे के समर्थन में वाल्मीकि सेना ने घोषणा की कि पांडे के हमलावरो को बाणगंगा थाने में तीन दिन में एफआईआर दर्ज नहीं की तो वाल्मीकि सेना एस पी कार्यालय इंदौर का घेराव कर ज्ञापन देगी। सीधा आरोप लगाया कि राजनेताओं के समर्थकों द्वारा जिस तरह प्रहलाद पांडे के साथ मारपीट की गई उसके खिलाफ मोर्चा खोला गया और विधानसभा 3 से चुनाव लड़ने की घोषणा की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें