मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

रेवतीरेंज पर 51 हजार पौैधे लगेंगे

भाजपा ने की बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में रेवती रेंज पर 51 हजार पौधारोपण का आयोजन किया जाएगा। अगर गड्ढे खुद गए, व्यवस्था हो गई तो वहां 1 लाख पेड़ लगाने की योजना है। बीएल संतोष संगठनात्मक बैठक भी लेंगे। इन दोनों आयोजन को लेकर कल भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन भी किया गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, अन्तरसिंह दरबार, कंचनसिंह चौहान, अन्तर दयाल, रामस्वरूप गेहलोत, पूंजालाल निनामा सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें