राहुल गांधी 19 सितम्बर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में इंदौर आ रहे हैं वे रजिस्टर्ड छात्रों से मुलाकात करेंगे। वह बात अलग है कि अभी तक कार्यक्रम कहा होगा यह तय नहीं हुआ, लेकिन कांग्रेस डेढ़ लाख रजिस्ट्रेशन का दावा कर रही है वह भी किसी वेबसाइट में दिखाई नहीं दे रहा है। इधर कांग्रेसी छात्रों के बीच पहुंचकर रजिस्ट्रेशन की गुहार कर रहे हैं, रजिस्ट्रेशन हुआ या नहीं हुआ इसका भी प्रमाण नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस नेता सन्नी राजपाल, गिरिश चीतले, देवेन्द्रसिंह यादव सहित अन्य ने भोलाराम उस्ताद मार्ग, भंवरकुआं, टॉवर चौराहा, इन्द्रपुरी कालोनी सहित अन्य जगह छात्रों और युवाओं से मुलाकात की और क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाने की जुगत भी की। वहीं कांग्रेस नेता सुनील गोधा, चिराग गोधा ने भी कई कांग्रेस नेताओं के साथ छात्रों और युवाओं से मुलाकात कर क्यूआर कोड का पम्पलेट भी दिया और कुछ छात्रों का रजिस्ट्रेशन तत्काल कराने का दावा भी किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




