सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

गांधीजी के समक्ष काले कपड़े में विरोध जताने पहुंच गए

दिल्ली में लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी के विरोध और पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने उन्हें रोका, हिरासत में लिया। जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे…

गांधीजी के समक्ष काले कपड़े में विरोध जताने पहुंच गए

दिल्ली में लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी के विरोध और पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने उन्हें रोका, हिरासत में लिया। जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे लाओ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू दीवान ने बताया कि वोट चोरी और राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकार्तओं ने गांधी प्रतिमा पहुंचकर वहां काला कपड़ा में विरोध जताया और महात्मा गांधी से अपील की कि वे केन्द्र सरकार के साथ चुनाव आयोग को सद्बुद्धि दे और जल्द केन्द्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करें। प्रदर्शन के दौरान जीतू दीवान, आशुतोष मिश्रा, सचिन सेन, रमेश घाटे, डॉ. खलीकुर्रहमान, शेख समीर, नियाजउद्दीन अंसारी, लालू पठान, सुनील शर्मा, हनुमान पाल, मुकेश हिरवे, महेश दुबे, शांतिलाल मन्ना, विपिन शर्मा, मीत धारीवाल, नरेंद्र अग्रवाल, डॉ. महबूब खान, नरेंद्र अग्रवाल, ध्यानसिंह चौहान, लक्ष्मण परमार, मुकेश गौतम, पांडू डाबर, महेश चौहान उपस्थित थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 2