राजपूत समाज चेतना मंडल की साधारण सभा होटल में हुई। आय-व्यय की प्रस्तुति के बाद प्रेमसिंह सोलंकी को चुनाव अधिकारी बनाया। सोलंकी ने चुनाव सर्वसम्मति से करवाए। अध्यक्ष-महेन्द्र सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष-अनुपाल सिंह चौहान, सचिव- सत्येन्द्र सिंह चौहान, सह-सचिव-सोनू हाडा, संगठन महामंत्री-अशोक सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष-चंद्रसिंह तोमर, सह- कोषाध्यक्ष-भूपेन्द्रसिंह भदौरिया, प्रचार मंत्री- भारतसिंह चौहान, मीडिया प्रभारी-विनोद सिंह चौहान, कार्यकारिणी सदस्य-रतनसिंह राजपूत, राजेश सिंह तोमर, ओम भदौरिया को नियुक्त किया गया। वहीं महिला प्रकोष्ठ में संयोजक-अनुराधा चौहान, अध्यक्ष-मोनिका बैस, सचिव-सीमा भदौरिया, युवा प्रकोष्ठ-संयोजक-डॉ. चैतन्य देवसिंह सिसोदिया, अध्यक्ष- उदयसिंह पंवार, सचिव-रजतसिंह भदौरिया बने। समाजजनों ने पदाधिकारियों को बधाई दी। विनोदसिंह चौहान, रतनसिंह राजपूत ने उक्त जानकारी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




