मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

अब राहुल के ग्लिाफ भाजपा का प्रदर्शन

दिल्ली सहित देशभर में कांग्रेस दफ्तरों का होगा घेराव संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, जंतर- मंतर पर डटे हुए हैं प्रदर्शनकारी कहां गया गांधी का एक जूता एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर अकेले बैठे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम स्थित डिटेंशन सेंटर की सीढ़ियों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसमें वह अकेले ही सीढ़ियों पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी के सिर्फ एक पैर में ही जूता दिख रहा है और दूसरा नंगे पांव हैं। ज्ञात रहे कि कल प्रधानमंत्री आवास से राहुल को उठाने के बाद उन्हें छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया था। नीट परीक्षा को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। अभी भी सैकड़ों प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। कॉकरोच के संसद मार्च के दौरान हुए खूनखराबे के बीच कल राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री निवास पर धरना दिया। हिन्दुस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ। जब प्रधानमंत्री आवास पर ऐसा हुआ हो। पिछले दिनों नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन राहुल के धरने से ऐसा लगता है कि उन्होंने भारतीय राजनीति में एक गलत परंपरा डालने का प्रयास किया है। राहुल की इस हरकत के बाद भाजपा ने अब राहुल के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। आज दिल्ली सहित देशभर में कांग्रेस कार्यालयों पर भाजपा प्रदर्शन करेगी। उधर विपक्षी सांसद भी आज संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेंगे। शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे भी जंतर-मंतर पहुंचे हैं। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री निवास पर धरना देकर छात्रों के आंदोलन को कमजोर और हाईजैक करने का प्रयास किया है। अगर उन्हें छात्रों से हमदर्दी है तो वे जंतर-मंतर क्यों नहीं गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें