सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

राहुल गांधी माफी मांगकर इस्तीफा दें -भाजपा

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमिमत मिश्रा ने बयान जारी कर कहा कि चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी को माफी मांगकर इस्तीफा देना चाहिए। चुनाव आयोग के संयुक्त…

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमिमत मिश्रा ने बयान जारी कर कहा कि चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी को माफी मांगकर इस्तीफा देना चाहिए। चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस के झूठ और भ्रम की राजनीति बेनकाब हो रही है। मिश्रा ने चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैला रही कांग्रेस को झूठ की राजनीति करने वाली पार्टी बताते हुए प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना उचित नहीं है। राजनीतिक असफलता का ठीकरा कांग्रेस और विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ रहा है। कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे गए पत्र को लेकर भी विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाया गया। चुनाव आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह पत्र किसी नीतिगत विषय अथवा एसआईआर से संबंधित नहीं था, बल्कि प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली से संबंधित आंतरिक मामला था। चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी को माफी मांगकर इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस के झूठ और भ्रम की राजनीति बेनकाब हो गई है। हर पात्र नागरिक का मताधिकार सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिकता में शामिल रहता है। राहुल गांधी लगातार हार की हताशा में संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की राजनीति कर रहे हैं। एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण से कांग्रेस के दुष्प्रचार का सारा खेल फेल हो गया है। राहुल गांधी और कांग्रेस एंटी-बीजेपी नहीं, एंटी- नेशनल बातें करते हैं। कांग्रेस लोकतंत्र की मर्यादा को बार-बार लांघने का काम कर रही है और कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए कि जनता उसे लगातार क्यों नकार रही है। राहुल गांधी को माफी भी मांगना चाहिए और लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष से इस्तीफा भी दे देना चाहिए। वैसे भी राहुल गांधी बेबुनियाद आरोप लगाकर माफी मांग लेते हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें