छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी 12 सितम्बर को इंदौर आ रहे हैं। इसी मुद्दे पर कांग्रेस कल निगम आयुक्त से मिलने पहुंची थी। अभी नेहरू स्टेडियम तय नहीं हुआ है, कांग्रेसियों ने डेली कॉलेज का नाम भी सुझाया है, पहले से खंडवा रोड, ट्रांसपोर्ट नगर और खातीवाला टैंक की जगह भी चर्चा में चल रही है। शहर एवं जिला कांग्रेस कल शुभकारज एवं सोलारिस गार्डन के दोनों गार्डन में अलग-अलग बैठक करेगी। शहर कांग्रेस की शाम 4 बजे से बैठक शुभकारज में शुरू होगी। वहीं जिला कांग्रेस की दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक अलग-अलग 5 बैठकों के दौर भी चलेंगे। दोनों अध्यक्ष चिंटू चौकसे और विपिन वानखेड़े अलग-अलग बैठक लेंगे। बैठक में हरीश चौधरी, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, डॉ. संजय कामले और कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेेंगे। वहीं बैठकों में इंदौर- उज्जैन-भोपाल संभाग के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक, पूर्व विधायक, प्रत्याशी, विधानसभा प्रभारी की भी कल दोपहर 1 से 2 बजे के बीच बैठक होगी। वहीं दोपहर 2 बजे से भाराछासं के तीनों संभाग के पदाधिकारी, 3 बजे से युवक कांग्रेस के तीनों संभाग के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति के अलावा तीनों संभाग के पदाधिकारी की बैठक सोलारिस गार्डन में होगी। शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और पार्षद, पार्षद प्रत्याशी की बैठक शाम 4 बजे से और जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक, जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्य, वरिष्ठ नेताओं की बैठक शाम 5 बजे से होगी। वहीं जीतू पटवारी के बिजलपुर कार्यालय पर शाम 6.30 से 7 बजे तक सोशल मीडिया इंचार्ज और प्रमुख लोगों के साथ बैठक होगी। शाम 7 बजे से बिजलपुर कार्यालय पर कन्ट्रोल रूम प्रभारियों के साथ बैठक में हरीश चौधरी और जीतू पटवारी, उमंग सिंघार मौजूद रहेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




