जब से इंदौर में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित करने की योजना तैयार की गई थी उसी दिन से कांग्रेस इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गई थी। भोपाल से लेकर दिल्ली तक इस कार्यक्रम को लेकर फिडबेक लिया जा रहा था। कल कार्यक्रम में छात्रों की संख्या देख राहुल गांधी भी गदगद नजर आए। इस कार्यक्रम से युवाओं को तो उम्मीद मिली ही सही, वहीं लम्बे समय से सत्ता का इंतजार कर रहे कांग्रेसियों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई।

छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए कल 3.30 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर युवाओं का पहुंचा शुरू हो गया था। कई युवा तो 50 से लेकर 150 के झूंड में पहुंचे। कार्यक्रम में मैदान भरा जाने के बाद प्रवेश नहीं दिया गया। कई युवा बाहर ही खड़े थे। खास बात यह थी कि छात्राओं की संख्या भी अच्छी नजर आई। कार्यक्रम में छात्रों की संख्या को लेकर अलग- अलग आंकड़े सामने आए हैं। कांग्रेस ने 1 लाख पार आंकड़ा बताया तो पुलिस ने 60 हजार का आंकलन दिया है। कार्यक्रम में उस वक्त माहौल गर्मा गया जब राहुल गांधी के आने से पहले म्यूजिकल इवेंट चल रहा था। इस दौरान पुलिस अधिकारी मंच पर पहुंच है उन्होंने यह भी कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो मुझे आप बुला लेना मैं फिर आ जाऊंगा।
बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन भी छात्रों के कांग्रेस ने बताए थे। इसके चलते पहले दावा किया जा रहा था कि कार्यक्रम स्थल के बाहर और शहर में अन्य जगह कांग्रेस एलईडी स्क्रीन लगाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कार्यक्रम स्थल के बाहर ही एलईडी स्क्रीन की कमी नजर आई। राहुल गांधी ने कहा कि सिस्टम अंधभक्त पैदा करता है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा लक्जरी नहीं हर छात्र का हक है। राहुल ने आप कैसे हैं, वेलकम से अपनी बात शुरू की और लव यू एवं आईएम
ग्रामीण क्षेत्रों से भी निकले छात्र
ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में छात्र कार्यक्रम में पहुंचे। प्राउड ऑफ यू कहकर अपनी बात समाप्त की। उन्होंने कार्यक्रम में कई बार नरेन्द्र मोदी पर सीधा निशाना भी साधा। इसके अलावा अमित शाह, अजीत डोभाल, डॉ. मोहन भागवत, अम्बानी और अडानी का नाम भी लिया।
नहीं लगे व्यक्तिगत नारे
कांग्रेस के कार्यक्रमों में आमतौर पर देखा जाता है कि जो नेता भीड़ लेकर आता है या फिर जिसके समर्थक ज्यादा होते हैं वे लोग अपने नेता के नारे जरूर लगाते हैं, लेकिन कल कार्यक्रम में काफी अनुशासन देखने को मिला। किसी भी नेता के नाम के नारे की गूंज नहीं थी, गूंज केवल छात्रों की थी वे अपनी पीड़ा सुना रहे थे, दूसरी ओर राहुल गांधी की गूंज नजर आई। जेन-जी ने रागा का नारा भी लगाया। कोई भी कांग्रेस का नेता मंच पर नजर नहीं आया। राहुल को मंच तक जीतू पटवारी लेकर पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कांग्रेस ने इस कार्यक्रम के लिए बीते 15 दिनों से जान फूंक दी थी। राऊ, देपालपुर, सांवेर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी कई छात्र कार्यक्रम में पहुंचे। विपिन वानखेड़े के अलावा दौलत पटेल ने भी बीते कई दिनों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेहनत की थी, जिसके परिणामस्वरूप कल
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




