सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

इंदौर में आज राहुल की गूंज

शादी के लिए प्रपोज करने दिल्ली से इंदौर आई युवती

इंदौर में आज राहुल की गूंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल के आने से पहले ही पूरे इंदौर में राहुल की गूंज सुनाई दे रही है। राहुल गांधी को सुनने के लिए दिल्ली से एक युवती देवोश्री मुखर्जी इंदौर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वह राहुल से शादी करना चाहती हैं और आज राहुल को शादी के लिए प्रपोज भी करेंगी। राहुल करीब पौने 2 बजे इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद वे रेडिसन होटल जाएंगे, जहां कांग्रेस के कुछ नेताओं से मुलाकात करेंगे। शाम को साढ़े पांच बजे से रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान में वे छात्रों की गूंज कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर केंद्रित इस आयोजन में गायक राघव चैतन्य, रैपर लश्करी और डांस ग्रुप विकास अनबिटेबल प्रस्तुति देंगे। जेन-जी को लक्ष्य कर आयोजित कार्यक्रम में 35 वर्ष तक की उम्र के युवाओं को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में कांग्रेस के झंडे और चिह्न का उपयोग नहीं किया जाएगा और मंच पर अकेले राहुल रहेंगे। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम के लिए 2 लाख स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन का दावा किया है, जबकि मैदान में सिर्फ 20 हजार की ही जगह है।

इंदौर में आज राहुल की गूंज

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें