शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

एक और पूर्व अध्यक्ष ने किया किनारा, अध्यक्ष के दावेदार बंसल कल रात सालासर बालाजी से आए, एक पैनल का कार्यालय आज होगा शुरू

अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के चुनाव का रण दो पैनल के बीच चल रहा है। दोनों ओर से पदाधिकारी और कार्यसमिति के प्रचार भी किए जा रहे हैं। मंडी ग्रुप…

अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के चुनाव का रण दो पैनल के बीच चल रहा है। दोनों ओर से पदाधिकारी और कार्यसमिति के प्रचार भी किए जा रहे हैं। मंडी ग्रुप में चुनाव मुद्दे को लिखने के मामले में विवाद गहराया था और मामला एक ओर से थाना तक भी गया था, जहां शिकायतों में लिखने वाले के अलावा अन्य नाम भी लिखाए गए थे। कल दोपहर बाद निर्विरोध चुनाव को लेकर वरिष्ठों की मध्यस्थता बैठक होना थी, विवाद के चलते और थाना तक शिकायत जाने के बाद वरिष्ठों ने बैठक से किनारा कर लिया। कल मध्यस्थता बैठक नहीं हुई। कल रात से ही अग्रवाल समाजजन सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि चुनाव, चुनाव के तरीके से होना चाहिए, समाजजनों में कोई विवाद नहीं होना चाहिए और मामला थाना तक भी नहीं जाना चाहिए। इसी बीच एक और पूर्व अध्यक्ष संजय बांकड़ा ने भी प्रेमचंद गोयल, किशोर गोयल की तर्ज पर अपने आपको चुनावी माहौल से पूरी तरह अलग कर लिया। इधर अग्रसेन सनातन पैनल से अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे दिनेश बंसल पम्प के समर्थक कह रहे हैं कि नामांकन दाखिल करने के बाद से दिनेश बंसल इंदौर में नहीं थे, वे कल रात ही सालासर बालाजी के दर्शन कर लौटे हैं और शिकायत में उनका नाम भी लिखा दिया गया है। आज सनातन पैनल कच्छ पाटीदार धर्मशाला में अपने चुनाव कार्यालय शुरू करने जा रही हैं। इधर

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें