पूर्व विधायक, कुश्ती के भीष्म पितामह दादा रतन पाटोदी की जन्मतिथि पर परिजनों और निकट के लोगों ने रणजीत हनुमान मंदिर पर गोसेवा, शिक्षा सहयोग एवं अन्नदान किया। साथ ही जरूरतमंद बच्चों को कापी भी वितरित की गई। गौशाला में गाय को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया। इस अवसर पर नकुल पाटोदी, महावीर जैन, शैलेंद्र सोगनी, गौरव पाटोदी एवं नीलेश सेठी सहित अन्य मौजूद थे। पूर्व विधायक रतन पाटोदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




