विधानसभा 1 में विधायक कैलाश विजयवर्गीय कम ही जाते हैं, उनकी अनुपस्थिति में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय पूरी विधानसभा संभाल रहे हैं। लगातार स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर भेंट का आयोजन किया जा रहा है और विद्यार्थियों से संवाद भी आकाश विजयवर्गीय द्वारा किया जा रहा है। भागीरथपुरा के शासकीय स्कूल में फर्नीचर भी पहुंच गया था। संवाद के दौरान आकाश विजयवर्गीय ने विद्यार्थियों से पूछा कैसी लगी बैंच, अच्छी और मजबूत है ना। आकाश ने यह भी कहा कि यह बैंच आपके लिए विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भेजी है। ध्यान रखना, तोड़ताड़ मत देना। इसके अलावा विजयवर्गीय ने भोजन व्यवस्था के बारे में भी पूछा कि भोजन कब मिलता है, क्या मिलता है… मैं भी एक दिन साथ में खाने आऊंगा। विद्यार्थियों ने बैंच पाकर आकाश विजयवर्गीय को थैंक यू भी बोला।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




