सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इंदौर जिले में विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में मंत्री, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों की जानकारी ली तथा बच्चों एवं महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान पौधारोपण, सरस्वती पूजन, फल एवं मिठाई वितरण तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं दुबे का बगीचा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में विधायक महेंद्र हार्डिया एवं पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। यहां महिलाओं एवं हितग्राहियों से संवाद कर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं गौरी नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में विधायक रमेश मेंदोला की उपस्थिति रही। जामली में विधायक उषा ठाकुर और सरदार मालवीय की उपस्थिति में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ। पौधारोपण भी सभी दूर किया गया। वहीं सांवेर विधानसभा के वार्ड 35 लसूडिया मोरी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सहभागिता की। भागीरथपुरा में पार्षद ने कार्यक्रम में शिरकत की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




