कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि 27 अक्टूबर को केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जनसंघर्ष महारैली का आयोजन के पूर्व जन जागरण अभियान किया जा रहा है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित अन्य साथियों पर सांसदों को हिरासत में लेने का भी यादव ने विरोध किया है। यह जनजागरण अभियान गली-गली, मोहल्लों-मोहल्लों में चलाया जाएगा, जो कल से शुरू हुआ है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




