हुए श्रीमती प्रीति माहेश्वरी को एक बार फिर धार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी हैीं। शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनके नाम की दोबारा घोषणा किए जाने से धार जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है। श्रीमती माहेश्वरी की इस नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रियता, जमीनी पकड़ और लगातार महिलाओं के अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों का परिणाम माना जा रहा है, नियुक्ति की खबर मिलते ही स्थानीय कांग्रेस कार्यालय और सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों और विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई संदेश प्रेषित कर शुभकामनाएं दी हैं,नेताओं ने कहा कि प्रीति माहेश्वरी के नेतृत्व में धार जिले में महिला कांग्रेस न केवल और अधिक मजबूत होगी, बल्कि आगामी समय में संगठन को नई गति भी मिलेगी, कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी दोबारा नियुक्ति से आदिवासी बहुल धार जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। अपनी इस नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी ने कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक स्तर पर समितियों का पुनर्गठन कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और शोषित-वंचित वर्ग की आवाज उठाने के लिए आंदोलन तेज किए जाएंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




